29 Mar 2024, 15:23:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल के क्षेत्र में भारत को महाशक्ति बनाना है - रिजिजू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 6:38PM | Updated Date: Nov 24 2019 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। केन्द्रीय युवा मामले व खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज मध्यप्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी के निवास पर उनसे भेंट करने के बाद कहा कि भारत को खेल क्षेत्र में महाशक्ति बनाने की दिशा में प्रयास जारी है। रिजिजू ने यहाँ पटवारी के बिजलपुर क्षेत्र स्थित घर पर भोजन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि आज का भारत ओलंपिक खेलों में एक-दो पदक से संतुष्ट होने वाला भारत नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेल क्षेत्र में सकारात्मक रूप से आगे बढ रही है।

रिजिजू ने दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खेल क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों का असर वर्तमान और भविष्य में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देखा जा सकेगा। उन्होंने यहाँ बताया कि आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के दु:खद निधन का समाचार मिलने के बाद पूर्व निर्धारित उज्जैन के तरणताल का उद्धघाटन समारोह स्थगित कर दिया गया है। इस अवसर पर रिजिजू ने पटवारी की 'फिटनेस' की प्रशंसा करते हुये कहा कि चुस्त तंदरुस्त पटवारी बेहद सक्रिय जन सेवक है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »