28 Mar 2024, 22:56:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत का दौरा करेंगे योहान ब्लेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 6:22PM | Updated Date: Nov 16 2019 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 100 और 200 मीटर दौड़ के विश्व और ओलंपिक चैंपियन जमैका के योहान ब्लेक भारत में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को प्रमोट करने के लिए भारत का दौरा करेंगे। यह टूर्नामेंट अगले वर्ष फरवरी में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के लीजेंड क्रिकेटरों के बीच खेला जाएगा। अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक में 100 और 200 मीटर में स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे ब्लेक दिसंबर के पहले सप्ताह में भारत पहुंचेंगे और देश में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »