29 Mar 2024, 03:56:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिव, अर्जुन, धर्मा और शंकर संयुक्त तीसरे स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 12:51AM | Updated Date: Nov 15 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरियाणा। भारत के शिव कपूर, अर्जुन प्रसाद, एम धर्मा और शंकर दास पैनासोनिक ओपन इंडिया गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन गुरूवार को पांच अंडर 67 का शानदार कार्ड खेलकर संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए। क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में थाईलैंड के इथिपत बुरानातनयारत ने आठ अंडर 64 का जबरदस्त कार्ड खेलकर बढ़त हासिल कर ली है। खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पहला राउंड चार घंटे 10 मिनट के विलम्ब से 11 बजे जाकर शुरू हो पाया।
 
खेल के पहले सत्र के 60 गोल्फर ही अपना राउंड पूरा कर पाए जबकि दूसरे सत्र के 66 गोल्फर अपना पहला राउंड शुक्रवार को शुरू करेंगे। 2017 के चैंपियन शिव ने अपने राउंड में कोई बोगी नहीं मारी। 20 वर्षीय अर्जुन प्रसाद ने इस वर्ष के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। धर्मा और शंकर ने भी अपने राउंड में कोई बोगी नहीं मारी।
 
भारतीय गोल्फ के दिग्गज खिलाड़ी अर्जुन अटवाल ने 69 का कार्ड खेला और वह विराज मदप्पा तथा आदिल बेदी के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर हैं। लीजेंड जीव मिल्खा सिंह एक शॉट पीछे ओम प्रकाश चौहान और गौरव प्रताप सिंह के साथ संयुक्त 20 वें स्थान पर हैं जबकि ज्योति रंधावा पार 72 का कार्ड खेलकर संयुक्त 33वें स्थान पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »