29 Mar 2024, 12:58:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरभ को एशियन चैंपियनशिप में मिला रजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 12:50AM | Updated Date: Nov 12 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने 14वीं एशियाई चैंपियनशिप में सोमवार को पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। विश्व और एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता 17 साल के सौरभ ने फाइनल में कुल 244.5 अंक हासिल कर पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। उत्तर कोरिया के किम सोंग गुक ने विश्व रिकार्ड प्रदर्शन कर 246.5 अंक के साथ स्वर्ण जीता। 

ईरान के फोरोगी जावेद ने 221.8 अंकों के साथ कांस्य अपने नाम किया। इससे पहले सौरभ ने क्वालिफिकेशन में 583 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया था जबकि अन्य भारतीय अभिषेक वर्मा छठे नंबर पर रहे थे। अभिषेक आठ खिलाड़यिों के फाइनल में पांचवें नंबर पर रहे। सौरभ और अभिषेक ने पहले ही अपने वर्गां में ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। वहीं चीन भी अपने वर्ग के अधिकतम दो कोटा पहले ही हासिल कर चुका है, ऐसे में एयर पिस्टल के कोटा ईरान, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान को मिले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »