29 Mar 2024, 12:52:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने एक दिन में हासिल किये तीन ओलम्पिक कोटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 1:46AM | Updated Date: Nov 11 2019 1:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। भारत के निशानेबाजों ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान ने 14वीं एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता के छठे और अंतिम दिन रविवार को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देश को तीन ओलम्पिक कोटा दिला दिए जिससे भारत के टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए निशानेबाजी में ओलम्पिक कोटा की संख्या 15 पहुंच गयी है। भारत ने इसके साथ ही रियो ओलम्पिक 2016 में निशानेबाजी में हासिल 12 कोटा के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।
 
लुसैल शूटिंग काम्प्लेक्स में प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहले मध्य प्रदेश के खरगोन के 18 वर्षीय प्रतिभाशाली निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के साथ 13वां ओलम्पिक कोटा हासिल किया। इसके बाद अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान ने पुरुष स्कीट स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण और रजत पदक हासिल करते हुए देश को 14वां और 15वां ओलम्पिक कोटा दिला दिया। भारत को इस तरह पहली बार स्कीट स्पर्धा में एशियाई चैंपियन मिल गया। यह भी पहली बार होगा कि भारत इस स्पर्धा में दो निशानेबाजों को ओलम्पिक में भेजेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »