29 Mar 2024, 00:40:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उमर ने देश को दिलाया स्वर्ण और आदित्य ने कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 12:05AM | Updated Date: Nov 6 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने एफईआई वर्ल्ड ड्रेसाज चैलेन्ज में एक-एक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देश को दिलाया है। अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी एवं संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके प्रदर्शन की सराहना की है। दिल्ली में 1 से 2 नवम्बर तक आयोजित एफईआई वर्ल्ड ड्रेसाज चैलेन्ज के यूथ क्लास में अकादमी के खिलाड़ी उमर अली ने नार्थ जोन से देश को स्वर्ण पदक तथा आदित्य आयुष सिंह ने कांस्य पदक दिलाया।

जबकि फराज खान चौथे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में उमर ने थारोब्रीड के अश्व ‘प्रताप’ पर प्रदर्शन कर 27 घुड़सवारों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक देश को दिलाया। यह पहला अवसर है जब अकादमी के किसी बोर्डिंग खिलाड़ी ने एफईआई वर्ल्ड ड्रेसाज चैलेन्ज में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। आदित्य ने ‘अमारा’ अश्व पर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। इसी तरह बैंगलूरू में 3 से 4 नवम्बर तक आयोजित एफईआई वर्ल्ड डेसाज चैलेन्ज के सीनियर वर्ग में अकादमी की खिलाड़ी परिधि जोशी ने साउथ जोन से देश को रजत पदक दिलाया। परिधि ने यह पदक वार्मब्लड के अश्व ‘सविला’ पर प्रदर्शन करते हुए अर्जित किया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »