29 Mar 2024, 13:15:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुक्केबाजी : मैरीकॉम टोक्यो ओलंपिक के एथलीट एम्बेसेडर ग्रुप में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 2:53PM | Updated Date: Oct 31 2019 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला मुक्केबाजÞ एमसी मैरीकॉम को अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिये 10 दिग्गज एथलीट एम्बेसेडरों की सूची में जगह दी गयी है। छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की खेल की टॉस्क फोर्स की ओर से मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा मैरीकॉम ग्रुप में एशियाई एथलीटों का भी प्रतिनिधित्व करेंगीं। 36 साल की मुक्केबाज मैरीकॉम ने इसी वर्ष रूस में हुये विश्व चैंपियनशिप में कांस्य के रूप में अपना कुल आठवां पदक जीता था, जिसमें छह स्वर्ण पदक हैं।
 
वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक पदक पाने वाली सबसे सफल मुक्केबाज हैं। ओलंपिक खेलों की कांस्य विजेता होने के अलावा मैरीकॉम पांच बार की एशियाई चैंपियन भी रह चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भी देश के लिये स्वर्ण पदक जीता है। इस एथलीट एम्बेसेडर ग्रुप में पुरूष वर्ग में लुकमो लवाल(अफ्रीका), जुलियो सेसार ला क्रुज(अमेरिकास), जियानगुआम आसियाहू(एशिया), वासिल मार्डी (यूरोप), डेविड नाइका(ओसनिया) से हैं जबकि महिलाओं में खादिजा मार्डी(अफ्रीका), मिकाएला मेयर (अमेरिकास), एमसी मैरीकॉम(एशिया), साराह ओराहमाउने(यूरोप), शेली वाट्स(ओसनिया) के नाम शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »