20 Apr 2024, 12:50:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व ड्रेगन बोट प्रतियोगिता के लिए दशोरा का चयन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2019 4:48PM | Updated Date: Oct 26 2019 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उदयपुर। चाइना के निगंबो शहर में एक नवम्बर से आयोजित होने वाली विश्व ड्रेगन बोट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय टीम में उदयपुर की वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी चित्रांगी दशोरा का चयन किया गया। राजस्थान कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन के सचिव महेश पिम्पलकर ने बताया कि चंडीगढ़ में शुक्रवार को संपन्न हुए भारतीय खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर चित्रांगी दशोरा का चयन किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि राजस्थान कयाकिंग एवं केनोइंग के उपाध्यक्ष भगवान स्वरूप वैष्णव को भारतीय पुरूष टीम का एवं किशन गायरी को भारतीय महिला टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व भी यह दोनों दो बार भारतीय टीम के मैनेजर के रूप में ताईवान एवं मास्को में हुई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। चार नवम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 सदस्यीय पुरूष एवं 15 सदस्यीय महिलाओं की टीम की घोषणा की गई है। भारतीय टीम 30 अक्टूबर को दिल्ली से चीन के लिए प्रस्थान करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »