29 Mar 2024, 05:36:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में खेलेंगी रितु फोगाट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2019 3:41PM | Updated Date: Oct 25 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकप्रिय फोगाट बहनों में से एक रितु कुश्ती के अखाड़े में सफलता हासिल करने के बाद अब अपने अनुभव को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आजमाने उतरेंगे जिसके लिये वह पहली बार मेक वन चैंपियनशिप में उतरेंगी। पेशेवर एमएमए में उनका पहला मुकाबला चीन की राजधानी बीजिंग में होगा, जहां वह 16 नवंबर को वन चैंपियनशिप की ‘ऐज ऑफ ड्रैगन’ प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। बॉलीवुड फिल्म दंगल से लोकप्रिय हुयीं फोगाट बहनें कुश्ती में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी हैं, ऐसे में रितु के नयी तरह की स्पर्धा में प्रदर्शन को लेकर सभी की निगाहें लगी हैं। रितु राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप और अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी हैं। जीता। रितु ने अब दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन वन चैंपियनशिप से अनुबंध किया है। उन्होंने इसके लिये  सिंगापुर के एवोल्व एमएमए में ट्रेनिंग की है। महिला पहलवान ने मिक्स्ड मार्शल आर्टस में आने को लेकर कहा,‘‘ मेरे लिए यह एक नया खेल है। सिंगापुर में आने से पहले मुझे सिर्फ कुश्ती का अनुभव था। यहां मैं कई सारे प्रशिक्षकों से मार्शल आर्ट के अलग अलग पहलुओं को सीख रही हूँ। मैं अपने आप को मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर प्रस्तुत करने के लिए तैयार हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »