28 Mar 2024, 18:52:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महाराष्ट्र के लड़के और लड़कियों की नजर खिताब पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 1:48AM | Updated Date: Oct 24 2019 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। 39वीं जूनियर राष्ट्रीय खो खो चैम्पियनशिप का लड़कियों का फाइनल महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा जबकि लड़कों का फाइनल महाराष्ट्र और कोल्हापुर के बीच होगा। मेजबान गुजरात को लड़के और लड़कियों के वर्ग में सेमीफाइनल में हार मिली। चक्रवाती तूफान के कारण आई बारिश से परेशान आयोजकों ने अंतिम समय में आयोजन स्थल को सारसाना कन्वेंशन इंडोर स्टेडियम में शिफ्ट किया और मैचों की शुरुआत दोपहर में हो सकी। बारिश के कारण कल के मैच धुल गए थे। मौजूदा चैम्पियन महाराष्ट्र ने पहला मैच खेला और दिल्ली को दो अंक के अंतर से हराते हुए अपने लिए पदक पक्का किया। महाराष्ट्र की लड़कियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अच्छा खेल रही दिल्ली की टीम को दो मिनट शेष रहते हराया। रेशमा राठौर महाराष्ट्र की स्टार रहीं। 

रेशमा ने पांच में से तीन अंक लिए दिल्ली की खिलाड़यिों को दोनों पारियों में काफी छकाया। दिल्ली की टीम ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन दोनों पारियो में एक-एक अंक से पिछड़ने के कारण उसे हार मिली। महाराष्ट्र के लड़कों ने भी शानदार खेल दिखाते हुए कर्नाटक को तीन अंक और एक पारी से हराया। गुजरात की लड़कियों के लिए हालांकि यह काफी कठिन दिन रहा। मेजबान लड़कियां कर्नाटक के खिलाफ जीत के करीब थीं लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। एक अन्य सेमीफाइनल मैच में कोल्हापुर के लड़कों ने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर आंध्र प्रदेश को चार अंक के अंतर से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »