29 Mar 2024, 05:42:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रवीण ने वुशू विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण जीत रचा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 12:52AM | Updated Date: Oct 24 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। भारत के प्रवीण  कुमार ने 15वीं वुशू विश्व चैंपियनशिप में बुधवार को 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। वह वुशू विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। प्रवीण ने 48 किग्रा वर्ग में फिलीपींस के रसेल डियाज को पुरुषों की सांडा स्पर्धा में 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
 
उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में उज़्बेकिस्तान के खसन इक्रोमोव को 2-0 से हराया था। 2017 में पूजा  कादियान वुशू में विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय बनी थीं। अन्य भारतीयों में पूनम (महिला 75 किग्रा) और सनाथोई देवी (महिला 52 किग्रा) ने रजत जीते जबकि विक्रांत बालियान ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। भारत एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ विश्व चैंपियनशिप में सांडा स्पर्धा में ओवरआल तीसरे स्थान पर रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »