29 Mar 2024, 14:30:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किरण उनियाल ने दो व्यक्तिगत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 1:05AM | Updated Date: Oct 17 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सेना में कार्यरत एक कर्नल की पत्नी किरण उनियाल ने महिला वर्ग में ‘‘तीन मिनट में एक पैर के घुटने से 263 वार’’ और ‘‘एक मिनट में बारी-बारी से दोनों घुटनों से 120 वार’’ करने के दो व्यक्तिगत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। सेना के अनुसार इसके पहले इसी वर्ग में 177 वार और 102 वार करने का रिकॉर्ड था। ‘‘तीन मिनट में एक पैर के घुटने से 263 वार’’ का रिकॉर्ड बनाने के क्रम में उन्होंने पुरुष वर्ग के 226 वार के मौजूदा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। उल्लेखनीय है कि उनियाल ने ‘‘तीन मिनट में एक हाथ की कोहनी से 466 वार’’ करने का पहला व्यक्तिगत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। यह कारनामा जनवरी, 2019 के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक वीडियो में भी शानदार रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है। उनियाल ने अब तक 15 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें मार्शल आर्ट, फिटनेस और सामाजिक कार्य में 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »