20 Apr 2024, 03:36:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कीर ने स्कीट इवेन्ट में जीते दो रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 6:38PM | Updated Date: Oct 5 2019 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजस्थान के जयपुर में 28 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक आयोजित 29वीं ऑल इंडिया जी.व्ही. मावलंकर शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी माला कीर ने बालिका वर्ग की जूनियर एवं सीनियर स्कीट स्पर्धा में एक-एक रजत पदक मध्यप्रदेश को दिलाया।

चैम्पियनशिप में माला ने सीनियर एवं जूनियर वूमेन स्कीट इवेन्ट में 33-33 अंक हासिल कर एक-एक रजत पदक अर्जित किया। पदक विजेता खिलाड़ी माला को खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी एवं खेल संचालक डॉ. एस.एल. थाउसेन ने बधाई दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »