29 Mar 2024, 04:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

10 महीने पहले मां बनीं एथलीट ने रचा इतिहास - उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 3:54PM | Updated Date: Sep 30 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एलिसन फेलिक्स के लिए रविवार की रात खुशियां लेकर आई। मां बनने के बाद अपना पहला गोल्ड जीतते हुए अमेरिकी महिला धावक ने इतिहास भी रच दिया।  बता दें कि फेलिक्स ने दोहा में मिक्स्ड चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाया है। मालूम हो कि फेलिक्स 10 महीने पहले ही मां बनी हैं। इस स्वर्ण के साथ फेलिक्स के विश्व चैम्पियनशिप में 12 स्वर्ण हो गए हैं, जो जमैका के महान एथलीट बोल्ट से एक ज्यादा हैं।बोल्ट साल 2017 की वर्ल्ड चैम्पियनशिप में आखिरी बार उतरे थे।
 
अमेरिका ने रविवार को तीन मिनट 9.34 सेकेंड का समय निकालते हुए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले फेलिक्स स्वर्ण पदकों के मामले में बोल्ट के बराबर थीं। गौरतलब है कि 33 साल की फेलिक्स के अब विश्व चैम्पियनशिप में पांच अलग-अलग स्पर्धाओं- 200 मीटर, 400 मीटर, चार गुणा 100 मीटर, चार गुणा 400 मीटर और मिक्स्ड चार गुणा 400 मीटर रिले में कुल 12 स्वर्ण पदक हो गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »