29 Mar 2024, 16:29:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

10वीं एशियाई चैंपियनशिप में रामानंद ने गोताखोरी में जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 2:01AM | Updated Date: Sep 30 2019 2:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। रामानंद शर्मा ने यहां चल रही 10वीं एशियाई आयु वर्ग ग्रुप चैंपियनशिप में गोताखोरी में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। भारत ने गोताखोरी स्पर्धाओं के पहले दिन एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता जिससे भारत के प्रतियोगिता में पदकों की संख्या 16 स्वर्ण सहित 57 पहुंच गयी है। आर्मी इंस्टिट्यूट पुणे के ट्रेनी 21 वर्षीय शर्मा ने एक मीटर स्प्रिंग बोर्ड स्पर्धा में 300.80 अंक के साथ स्वर्ण जीता जबकि सिद्धार्थ परदेशी ने 272.25 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
 
ईरान ने इस स्पर्धा का रजत जीता। पुरुषों की तीन मीटर लयबद्ध गोताखोरी में सतीश कुमार प्रजापति और एन विलसन सिंह ने 217.26 अंकों के स्कोर के साथ रजत जीता। चीन ने इस स्पर्धा में स्वर्ण जीता। पलक शर्मा ने लड़कियों की एक मीटर स्प्रिंग बोर्ड स्पर्धा में 186.70 अंकों के साथ रजत हासिल किया। इंडोनेशिया ने स्वर्ण जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »