23 Apr 2024, 21:26:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एथलेटिक्स विश्व : कोलमैन ने 100 मीटर फर्राटे में गैटलिन को पछाड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 4:36PM | Updated Date: Sep 29 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। अमेरिका के क्रिस्टियन कोलमैन ने गजब का फर्राटा लगाते हुए हमवतन और गत चैंपियन जस्टिन गैटलिन को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में पछाड़ कर नए चैंपियन बन गए। कोलमैन ने इस तरह लंदन विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक को स्वर्ण पदक में बदल दिया। कोलमैन ने 9.76 सेकंड में दौड़ जीती और नए विश्व चैंपियन बन गए। गैटलिन ने 9.89 सेकंड का समय लिया।
 
कनाडा के आंद्रे डी ग्रासे 9.90 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चैंपियन बने कोलमैन ने 37 वर्षीय गैटलिन की सराहना की जिन्होंने अपना पहला विश्व चैंपियनशिप खिताब 2005 में जीता था और उससे पहले वह 2004 में एथेंस ओलम्पिक में भी चैंपियन बने थे। कोलमैन 2004 में गैटलिन के ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने के समय मात्र आठ साल के थे। गैटलिन यहां तो मात खा गए लेकिन उन्होंने कहा कि वह कोलमैन को टोक्यो में चुनौती देंगे। अमेरिका ने पहली बार विश्व चैंपियनशिप में शामिल की गयी चार गुणा 400 मीटर रिले में हीट राउंड में ही 3:12.42 का विश्व रिकॉर्ड बनाया और 3:13.20 सेकंड का पिछले सर्वश्रेष्ठ समय पीछे छोड़ दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »