25 Apr 2024, 19:32:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली वूशु टीम ने जूनियर नेशनल में 9 स्वर्ण सहित 22 पदक जीते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 6:07PM | Updated Date: Sep 21 2019 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली वुशु टीम ने चंडीगढ़ में 18वीं जूनियर नेशनल वुशू चैम्पियनशिप के अंतिम दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक पर कब्जा किया। दिल्ली ने कुल 9 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक सहित 22 पदक जीते। दिल्ली की ताओलु टीम को मणिपुर और मध्य प्रदेश के बाद तीसरा स्थान मिला। चैंपियनशिप के अंतिम दिन गुरूवार को ताओलु टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए ग्रुप इवेंट में रजत पदक और लड़कों के ड्यूल इवेंट में कांस्य पदक जीता। 

वहीं शानशू टीम ने 2 स्वर्ण 2 रजत 1 कांस्य पदक जीते। भुवन ने 45 किलो भारवर्ग और दुष्यन्त ने 80 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, सोनू सिंह ने56 किलो भारवर्ग में रजत पदक, फैजल ने 48 किलो भारवर्ग और अंजलि 48 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। दिल्ली अमेच्योर वूशु एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर एस आर के वार्ष्णेय और अन्य पदाधिकरियों ने टीम कोच नीतू टोकस और अरुण सांगवान और पदक विजेता खिलाड़यिों को बधाई दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और कोचों को दिसंबर में होने वाली 18वीं दिल्ली स्टेट वुशू चैंपियनशिप में सम्मानित किया जायेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »