29 Mar 2024, 00:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंजुम मुद्गिल ने किया क्लीन स्वीप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 12:34AM | Updated Date: Sep 16 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता अंजुम मुद्गिल ने यहां डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन राष्ट्रीय ट्रायल में क्लीन स्वीप कर ली है। अंजुम ने शनिवार को टी 6 ट्रायल जीता था और रविवार को उन्होंने टी 7 ट्रायल जीत लिया। पंजाब की अंजुम ने इससे पहले राइफल प्रोन में टी 6 और टी 7 ट्रायल भी जीते थे। अंजुम ने शनिवार को 456 का स्कोर किया था जबकि आज उन्होंने 460.2 का स्कोर किया। गुजरात की लज्जा गोस्वामी (456.5) को दूसरा और महाराष्ट्र की तेजस्विनी सावंत (442.0) को तीसरा स्थान मिला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »