19 Apr 2024, 15:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुणेरी ने गुजरात को 43-33 से दी शिकस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:31AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पुणेरी पलटन ने शनिवार को पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 89वें मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स को 43-33 से मात दे दी। पुणे की इस जीत के हीरो रही डिफेंस की तिकड़ी और रेडिंग की जोड़ी। बालासाहब जाधव ने हाई फाइव करते हुए 5 टैकल प्वाइंट्स लिए तो सुरजीत सिंह ने भी हाई फाइव करते हुए 5 टैकल प्वाइंट्स किए और हादी ताजिक को भी 4-4 टैकल प्वाइंट्स मिले। रेडिंग में नितिन तोमर ने सुपर-10 करते हुए 11 रेड प्वाइंट्स हासिल किया और फॉर्म में लौट आए। 

मनजीत ने भी 7 रेड प्वाइंट्स और एक टैकल प्वाइंट्स हासिल किया। गुजरात की तरफ से सचिन ने भी सुपर-10 करते हुए 10 रेड प्वाइंट्स लिए तो डिफेंस में प्रवेश भैंसवाल को 3 टैकल प्वाइंट्स मिले। प्रो कबड्डी इतिहास में पुणे की गुजरात पर ये 8 मैचों में सिफर दूसरी जीत थी और ये दोनों ही जीत इसी सीजन में आई है। इस जीत के बाद पुणेरी  पलटन अब 15 मैचों में 34 अंकों के साथ 9वें पायदान पर आ गए हैं, जबकि हार के बाद भी गुजरात 8वें स्थान पर ही बरकरार हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »