29 Mar 2024, 21:00:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व चैंपियनशिप टीम में दुती को जगह नहीं, हिमा केवल रिले में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 1:26AM | Updated Date: Sep 10 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने कतर के दोहा में 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाली आईएएएफ विश्व चैंपियनशिप के लिए 25 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की जिसमें स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद को जगह नहीं मिली है जबकि हिमा दास को केवल रिले रेस के लिए रखा गया है। महासंघ की चयन समिति ने विश्वकप के लिए टीम का चयन किया। दुती चंद विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी थीं लेकिन चयन समिति ने 100 मीटर रेस के लिए दुती चंद के नाम को इस आधार पर मंजूरी दी है कि यदि आईएएएफ विश्व रैंकिंग के आधार पर दुती को कोई निमंत्रण देता है तो वह प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं। 

भारतीय टीम में दुती का नाम शामिल नहीं है। दुती जैसी स्थिति 200 मीटर की धाविका अर्चना सुसीनत्रन और हाई जंपर तेजस्विन शंकर के साथ भी है। वे भी आईएएएफ के निमंत्रण पर ही चैंपियनशिप में हिस्सा ले पाएंगे। स्टार धाविका हिमा दास को चार गुणा 400 मीटर महिला और मिक्सड रिले के लिए रखा गया है। हिमा हाल में अपनी पीठ के दर्द से परेशान रही हैं इसलिए उन्हें व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए नहीं चुना गया। महासंघ का मानना है चार गुणा 400 मीटर रिले टीमें पिछली बार के मुकाबले इस बार बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके जिनसन जॉनसन से 1500 मीटर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। जॉनसन अमेरिका में कोच स्कॉट सिमंस के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। जॉनसन की तरह लंबी कूद एथलीट एम श्रीशंकर ने भी क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »