16 Apr 2024, 14:58:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली ने आखिरी मिनटों में जयपुर से छीनी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 1:46AM | Updated Date: Sep 5 2019 1:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। दबंग दिल्ली ने आखिरी मिनटों में जबरदस्त वापसी करते हुए जयपुर पिंक पैंथर्स को प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में बुधवार को रोमांचक संघर्ष में 46-44 से हराकर अपना शीर्ष स्थान और मजबूत कर लिया। दिल्ली की टीम तीन मिनट शेष रहते 37-43 से पिछड़ी हुई थी लेकिन उसने कमाल की वापसी करते हुए स्कोर बराबर किया और अंतिम मिनट में जयपुर से जीत छीन ली। दिल्ली के स्टार रेडर नवीन कुमार ने आखिरी सेकंडों में सफल रेड कर दिल्ली की झोली में जीत डाल दी। दिल्ली आधे समय तक 21-19 से आगे थी। दिल्ली की जीत के एक बार फिर हीरो रहे नवीन जिन्होंने 24 रेड में 16 अंक बटोरे।
 
चंद्रन रणजीत ने आठ, विजय ने चार और जोगिन्दर नरवाल ने तीन अंक जुटाए। दिल्ली ने रेड से 28, टैकल से नौ और आलआउट से चार अंक बटोरे। जयपुर ने रेड से 22, टैकल से 13 और आलआउट से चार अंक जुटाए। जयपुर की तरफ से दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक 11 और नितिन रावल ने सात अंक बटोरे। दिल्ली की 12 मैचों में यह 10वीं जीत है और उसके 54 अंक हो गए हैं। दिल्ली और दूसरे स्थान के हरियाणा के बीच 13 अंकों का फासला है। जयपुर को 13 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा और वह 38 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »