29 Mar 2024, 08:01:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत को नहीं मिला 10वां ओलंपिक कोटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2019 6:52PM | Updated Date: Sep 2 2019 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत को ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरो में चल रहे वर्ष के चौथे और आखिरी आईएसएसएफ विश्वकप राइफल/पिस्टल टूर्नामेंट में रविवार को 10वां ओलंपिक कोटा नहीं मिल पाया। अनीश भनवाला, आदर्श सिंह और अनहद जवांडा की युवा तिगड़ी ने पुरुष रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह शीर्ष छह निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना सके। अनीश ने रैपिड फायर राउंड में 286 और प्रिसिजन राउंड में 291 का स्कोर किया। वह कुल 577 के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहे। आदर्श 576 के स्कोर के साथ 25वें स्थान पर रहे जबकि अनहद को 573 के स्कोर के साथ 30वां स्थान मिला।
 
अनहद ने रैपिड में 292 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया। इस स्पर्धा में यह स्थिति रही कि एक गैर फाइनलिस्ट ने दो ओलंपिक कोटा में से एक हासिल कर लिया। छह फाइनलिस्ट में दो जर्मन और दो चीनी निशानेबाज थे जिनके देश को पहले की प्रतियोगिताओं में कोटा मिल चुके थे। क्यूबा के प्यूपो ल्युरिस भी पहले ही कोटा हासिल कर चुके थे। पाकिस्तान के निशानेबाज मोहम्मद खलील अख्तर ने 586 का स्कोर कर फाइनल में पांचवें स्थान के साथ जगह बनायी और एक कोटा ले उड़े। दूसरा कोटा कोरिया के किम जुनहोंग को मिला जो 585 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहे थे। भारत प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »