नई दिल्ली। दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान सुशील कुमार कई बार विवादों में घिरे रहते हैं, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया है, फिर भी पता नहीं क्यों लोग उनकी आलोचना करते हैं। रियो ओलिंपिक-2016 से पहले ही नरसिंह यादव के साथ हुए विवाद और फिर राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में हुए विवाद के कारण भी सुशील की छवि नकारात्मक हुई थी।
हाल में विश्व चैंपियनशिप के लिए केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में जितेन्दर के खिलाफ हुए उनका ट्रायल्स भी विवादों में रहा था। हालांकि वह ट्रायल्स में सफल रहे। 36 वर्षीय अनुभवी पहलवान ने अब इन सब दावों और आलोचनाओं को बकवास बताया है। सुशील ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा, मैं बेहद सकारात्मक व्यक्ति हूं। मैंने हमेशा लोगों के साथ अच्छा किया है। पता नहीं लोग मेरी क्यों आलोचना करते हैं।