16 Apr 2024, 15:09:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

9 दिन में 14 चोटियों पर तिरंगा फहराकर बनाया रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 10:53AM | Updated Date: Aug 31 2019 8:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोदीनगर। भारतीय सेना के जवान दीपक कुमार ने एक रिकार्ड कायम किया है इस रिकार्ड मे उन्होंने 9 दिनों की चढाई करके चोटियों पर चढाई करने के बाद तिरंगा फहरा कर देश का मन बढ़ाया है। वह सेना के अंदर काउंटिंग टीम में आपने अहम् योगदान निभते है। गांव जलालाबाद निवासी दीपक कुमार भारतीय थल सेना में लांस नायक पद पर तैनात हैं। 12 साल पहले उन्होंने इंडियन आर्मी ज्वाइन की थी। इस समय जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।

ऊंचाई पर चढ़ने के अनुभव को देखते हुए उनकी पोस्टिंग माउंटिंग टीम में कर दी गई थी। दीपक कुमार ने बताया कि दो साल तक पहाड़ों पर चढ़ने की ट्रेनिंग दी गई। अब तीन दर्जन से अधिक देश-विदेश की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। इस बार उन्होने नौ दिन के अंदर 14 चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। गुरुवार को गांव जलालाबाद पहुंचने पर दीपक का स्वागत किया गया। इस तरह चोटियों पर चढ़े : दीपक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त से हिमाचल प्रदेश के भरतपुर स्थित नौ हजार फीट ऊंची चोटी पर सुबह तीन बजे चढ़ाई करनी शुरू की थी। मात्र चार घंटे के अंदर टीम ने चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। इसके बाद 16 अगस्त को माउट यूनुम 20 हजार ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। 17 अगस्त को लद्दाख में 21 हजार फीट की ऊंचाई वाले पर्वत के साथ चार पर्वतों पर भी तिरंगा फहराया। उन्होंने 18 अगस्त को पांच पर्वतों पर चढ़ाई की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »