20 Apr 2024, 06:33:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरियाणा की अंजली और यूपी की फूलन ने झटका सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2019 1:02AM | Updated Date: Aug 30 2019 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। चोट से उबरने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुये हरियाणा की अंजली देवी ने 59वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा के स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया वहीं मेजबान उत्तर प्रदेश की फूलन पाल ने दस हजार मीटर रेस का खिताब अपने नाम किया। आईएएएफ विश्व चैंपियनशिप के लिये पहले ही क्वालीफाई कर चुकी अंजली ने पीएसी ग्रांउड में खेली जा रही चार दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरूवार को 400 मीटर की रेस पूरी करने में 51.53 सेकेंड का समय लिया वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्धंदी गुजरात की सरिता बेन गायकवाड़ ने यह दूरी 52Þ 96 सेकेंड में तय की। केरल की जाइसना मैथ्यु तीसरे स्थान पर रही।

बीस साल की अंजली ने पिछले साल सितम्बर में भुवनेश्वर में खेली गयी राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में अपने पिछले प्रदर्शन 51.79 सेकेंड में सुधार करते हुये अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। अंजली ने कहा ‘‘ मुझे पता था कि मै फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करती हूं जो मुश्किल समय में मेरे साथ खडे रहे जब मैं घुटने की समस्या से उबर रही थी।

पुरूषो में 10 हजार मीटर की रेस का खिताब केरल के गोपी ठोनाकल ने जीता जब उन्होने ट्रैक पर यह दूरी तय करने में 30:52.75 का समय लिया। दूसरे नम्बर पर उत्तर प्रदेश के अर्जुन कुमार रहे जिन्होने यह रेस 30:55.71 मे पूरी की। वहीं महिलाओं की 10 हजार मीटर रेस का खिताब उत्तर प्रदेश की फूलन पाल के नाम रहा जिन्होने  37:00.52 मिनट में यह दूरी तय की। कर्नाटक की कविता यादव ने 37:03.16 का समय निकाल कर रजत और महाराष्ट्र की किरन सचदेव को कांस्य पदक मिला। महाराष्ट्र के सर्वेश कुशहरे ने ऊंची कूद का स्वर्ण अपने नाम किया जबकि केरल के जिओ जोस को रजत और कर्नाटक के बी चेतन को कांस्य पदक मिला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »