24 Apr 2024, 15:19:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को अपना फैसला खुद करने दें : किरमानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2019 1:43AM | Updated Date: Aug 28 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने मंगलवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को अपने संन्यास का फैसला खुद लेने दें। 1983 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे किरमानी ने कहा कि धोनी क्रिकेट प्रशंसकों के रोल मॉडल हैं और उन्होंने भारतीय टीम को क्रिकेट के तीनों प्रारुप में शीर्ष स्थान पर पहुंचाया है। किरमानी ने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी से पहले कभी किसी ने ये नहीं सोचा था कि कोई विकेटकीपर भी बल्लेबाजी में योगदान देते हुए ऑलराउंडर बन सकता है।’’ विश्वकप के बाद धोनी के संन्यास लेने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि किसी को भी धोनी पर अपना मत नहीं थोपना चाहिए। धोनी को इस बारे में खुद फैसला लेने दें। किरमानी ने कहा कि वह रोल मॉडल हैं और वह जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »