29 Mar 2024, 19:02:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिव्यांग सतेन्द्र बने कैटलीना चैनल पार करने वाले पहले एशियाई तैराक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 12:43AM | Updated Date: Aug 21 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के दिव्यांग सतेन्द्र सिंह लोहिया आज अमेरिका की कैटलीना चैनल पार करने वाले पहले एशियाई तैराक बन गये। इसके साथ ही सतेन्द्र ने इंग्लिश और कैटलीना चैनल दोनों पार करने का एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'विक्रम अवार्ड' से सम्मानित सतेन्द्र ने 5 साथी खिलाड़ियों के साथ इंडियन पैरा रिले टीम का नेतृत्व करते हुए 11 घंटे 34 मिनिट में कैटलीना चैनल पार किया। इस दौरान पानी का तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस था। इंडियन पैरा स्विमिंग टीम ने 42 किलोमीटर तैराकी की शुरूआत रात 10.57 बजे सेंट कैटलीना आइलैण्ड से की। सुबह 10.30 बजे रांचो-पालो-वरदस लॉस एंजल्स पर तैराकी समाप्त की।  सतेन्द्र सिंह इंदौर के सेल्स टैक्स विभाग में पदस्थ हैं। सतेन्द्र की इस उपलब्धि पर प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि सतेन्द्र ने विश्व में देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »