20 Apr 2024, 06:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

21 किलोमीटर दौड़ेंगे आज अंतरराष्ट्रीय धावक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 12:18AM | Updated Date: Aug 19 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माउंट आबू। राजस्थान में माउंट आबू के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 12वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कल पांचवी अंतरराष्ट्रीय मैराथन दौड़ में ढाई हजार से भी अधिक धावक माउंट आबू की हरी भरी वादियों में 21 किलोमीटर की दौड़ लगायेंगे। संगठन के खेल सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीके शशि बहन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई जा रही इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन दौड़ में भारत सहित केन्या, कनाडा, यूगांडा, इथोपिया के कई धावक यहां पहुंच गये हैं।

मैराथन दौड़ की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि हाफ मैराथन दौड़ को सवेरे छह बजे तहलटी स्थित मनमोहिनीवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। जो मनमोहिनीवन से बाघनाला, छीपाबेरी, सातघूम, वीरबाबजी, हेटमजी, आरणा आदि सड़क मार्ग से माउंट आबू प्रवेश द्वार से गौमुख चौक, बस स्टेंड, रोटरी सर्कल, चाचा म्युजियम चौक, अंबेडकर चौंक, नक्की मार्केट, एमजी हाउस, भारत माता नमनस्थल, दादी प्रकाशमणि मार्ग होते हुए ओम शान्ति भवन में संपन्न होगी। रास्ते में जगह-जगह लोगों की ओर से धावकों की हौसला अफजाई की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »