17 Apr 2024, 00:35:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हैदराबाद की श्रेया ने बनायी तीन शॉट की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2019 12:20AM | Updated Date: Aug 15 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। हैदराबाद की युवा अमेच्योर खिलाड़ी श्रेया पाल ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 12वें चरण के पहले राउंड में बुधवार को पांच अंडर 67 का शानदार कार्ड खेलकर तीन शॉट की बढ़त बना ली। श्रेया ने आखिरी पांच होल में तीन बर्डी खेली और अपना राउंड शानदार अंदाज में समाप्त किया। श्रेया पिछले सप्ताह 11वें चरण में पांचवें स्थान पर रहीं थीं। उन्होंने इस राउंड में कुल छह बर्डी खेली और एक बोगी मारी। अनन्या दातर ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला और वह दूसरे स्थान पर हैं जबकि गौरी करहाडे 71 का कार्ड खेलकर तीसरे स्थान पर हैं। गौरिका बिश्नोई और स्रेहा सिंह पार 72 के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »