23 Apr 2024, 19:49:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चेतन ने जीती रैली ऑफ कोयम्बटूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 12:35AM | Updated Date: Aug 12 2019 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोयम्बटूर।टीम एक्सारा के चेतन शिवराम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियंस याच क्लब एफएमएससीअई इंडियन रैली चैम्पियनशिप-2019 के दूसरे राउंड का खिताब रविवार को जीत लिया। इसे रैली ऑफ कोयम्बटूर के नाम से जाना जाता है। कल शीर्ष पर चल रहे चेतन ने दूसरे और अंतिम दिन सुहेम कबीर से सिर्फ चार सेकेंड लीड के साथ  अपना आगे का सफर शुरू किया था। वह रेस कान्सेप्ट्स के यूनुस इलियास से 19 सेकेंड आगे थे। अपने भाई दिलीप शरण के रूप में सहचालक के साथ चेतन ने शानदार इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी और आईएनआरसी 3 कटेगरी के साथ-साथ ओवरआल आईएनआरसी खिताब भी जीत लिया।

इस सफर में किस्मत ने भी चेतन का साथ दिया क्योंकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी सुहेम पहले ही स्टेज में कीचड़ में फंस गए। सुहेम को इस मुसीबत से निकलने में छह मिनट लग गए और इस कारण वह खिताब तक तो नहीं पहुंच सके लेकिन तीसरा स्थान जरूर हासिल करने में सफल रहे। चेतन को हालांकि सुहेम के फंसने से अधिक राहत नहीं मिली क्योंकि सुहेम के ही जेके टायर के साथी यूनुस काफी अच्छी ड्राइविंग कर रहे थे। यूनुस ने चेतन के साथ दूसरे दिन जबरदस्त प्रतिस्पर्धा जारी रखी। अंत में हालांकि यूनुस को आईएनआरसी पोडियम पर दूसरा स्थान ही मिल सका। वह सिर्फ 04.600 सेकेंड के अंतर से खिताब से दूर रह गए।

यूनुस को हालांकि अपने साथी चालक हरीश गौड़ा के साथ आईएनआरसी-2 का खिताब मिला। टीम चैम्पियंस के डीन मास्कारेनहास ने को आईएनआरसी-2 में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। पहले दिन के खराब किस्मत से आगे निकलते हुए डीन ने काफी कुछ दांव पर लगाते हुए समय की भरपाई करने की कोशिश की और अंतत: दूसरा स्थान पाने में सफल रहे। टीम चैम्पियंस के ही फबीद अहमर ने अपने साथी चालक सनथ जी. के साथ ओवरआल पांचवें स्थान से ऊपर उठते हुए आईएनआरसी-3 में पहला स्थान और ओवरआल में तीसरा स्थान हासिल करते हुए शानदार डबल पूरा किया। आईएनआरसी 4 में वैभव मराठे और उनके साथी चालक अर्जुन एसएसबी ने अपने जीत का क्रम जारी रखा है। इन दोनों ने इस कटेगरी में लगातार दूसरी बार खिताब जीता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »