29 Mar 2024, 00:50:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला पाकिस्तान से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 12:18AM | Updated Date: Aug 10 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। भारतीय युवा वॉलीबाल टीम ने आँस्ट्रेलिया को शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में 3-1 से हराकर म्यांमार में खेली जा रही एशियाई अंडर-23 वॉलीबाल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने आँस्ट्रेलिया को 16-25, 25-19, 25-21, 27-25 से पराजित किया। भारत का सेमीफाइनल में पाकिस्तान के साथ मुकाबला होगा जिसने अन्य क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान को हराया।
 
भारत की जीत में अमित गुलिया और मुथुसामी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह पहली बार है जब कोई भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। कोच प्रीतम सिंह चौहान ने टीम के इस प्रदर्शन पर खुशी जताई है। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल चीनी ताइपे और जापान के बीच खेला जाएगा जिन्होंने क्वार्टरफाइनल में चीन और श्रीलंका को हराया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »