29 Mar 2024, 17:42:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मप्र के ऐश्वर्य ने राजपूत को पीछे छोड़ जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 1:42AM | Updated Date: Aug 2 2019 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 12वीं सरदार सज्जन सिंह मेमोरियल मास्टर्स शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन सीनियर पुरुष स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलिंपियन संजीव राजपूत को पीछे छोड़कर जहां स्वर्ण पदक अर्जित किया, वहीं इसी इवेंट के जूनियर वर्ग में रजत पदक जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया। ऐश्वर्य ने 459.9 अंकों के साथ स्वर्ण पदक तथा जूनियर वर्ग में 448.8 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।

इससे पूर्व 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर महिला स्पर्धा में मप्र अकादमी की खिलाड़ी प्रसिद्धि महंत ने रजत पदक तथा 50 मीटर रायफल प्रोन जूनियर पुरुष स्पर्धा में ऐश्वर्य ने कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश निशानेबाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक जीते हैं, जिनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी और संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एसएल थाउसेन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »