19 Apr 2024, 17:24:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डबल डच के लिए भारतीय टीम रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 1:15AM | Updated Date: Aug 2 2019 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में रोप स्किपिंग खेल की एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ इंडिया की टीम जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाली वर्ल्ड रोप स्किपिंग डबल डच चैंपियनशिप -2019 में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। जापान जाने से पूर्व रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रोप स्किपिंग पदक विजेता निर्देश शर्मा की अध्यक्षता में अभिनंदन एवं स्पोर्ट्स किट वितरण समारोह सर्वोदय विद्यालय पोसंगीपुर, जनकपुरी में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि फेडरेशन के मुख्य कानूनी सलाहकार एवं दिल्ली उच्च न्यायलय के अधिवक्ता संजय कुमार प्रजापति ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »