23 Apr 2024, 15:12:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

निशानेबाजी सज्जन सिंह मेमोरियल एलिजाबेथ कोशी ने राइफल 3 पोजीशन में जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 12:13AM | Updated Date: Aug 1 2019 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केरल की एलिजाबेथ सुसान कोशी ने 12वीं सरदार सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल मास्टर्स निशानेबाजी प्रतियोगिता में बुधवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही इस प्रतियोगिता के तीसरे दिन कोशी ने महाराष्ट्र की तेजस्विनी सावंत को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता। कोशी ने फाइनल में 460.1 का स्कोर कर स्वर्ण अपने नाम किया।  सावंत ने 455.6 के स्कोर के साथ रजत और गुजरात की हिमा केसी ने 444.5 के स्कोर के साथ कांस्य जीता। कोशी आठ खिलाड़ियों के फाइनल में क्वालिफाइंग में छठे स्थान पर रहते हुए पहुंची थीं।
 
वह 10 शॉट के बाद चौथे स्थान पर थीं। उन्होंने 15 शॉट के प्रोन राउंड के बाद बढ़त बनायी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। एयर इंडिया की अन्नुराज सिंह और दीपक शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता। उन्होंने ओएनजीसी की श्वेता सिंह  और अमनप्रीत सिंह   को 17-5 से पराजित कर स्वर्ण अपने नाम किया। सीनियर निशानेबाज सेना के गुरप्रीत सिंह   ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड  पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम  किया। यह टूर्नामेंट में उनका दूसरा स्वर्ण है। उन्होंने कल सेंटर फायर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »