29 Mar 2024, 04:38:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पूजा ढांढा को हराकर सरिता ने हासिल किया विश्व चैंपियनशिप का टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2019 12:18AM | Updated Date: Jul 29 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। सरिता ने बड़ा उलटफेर करते हुए स्टार पहलवान पूजा ढांढा को रविवार को 57 किग्रा के ट्रायल में  हराकर विश्व चैंपियनशिप का टिकट हासिल कर लिया। विश्व चैंपियनशिप अगले साल के टोक्यो ओलम्पिक के लिए पहली क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है। छह महिला वजन वर्गों में एसटीसी लखनऊ में चयन ट्रायल हुए और इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाल परिणाम सरिता ने दिया। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता विनेश फोगाट ने 53 किग्रा तथा ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 62 किग्रा वर्ग में विश्व चैंपियनशिप का टिकट हासिल कर लिया। सीमा ने 50 किग्रा, दिव्या काकरान ने 68 किग्रा और किरण ने 76 किग्रा में विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। चार गैर ओलम्पिक वजन वर्गों के ट्रायल अगस्त के दूसरे सप्ताह में आयोजित होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »