16 Apr 2024, 19:55:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आशीष के स्वर्ण सहित भारत को आठ पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2019 1:23AM | Updated Date: Jul 28 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष कुमार ने बैंकाक में आयोजित थाईलैंड ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में  75 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को स्वर्ण पदक जीत लिया जो उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। भारत ने इस टूर्नामेंट में एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते। टूर्नामेंट में पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन निखत ज़रीन (51), एशियाई चैंपियनशिप के रजत विजेता दीपक (49), जीबी बॉक्सिंग के रजत विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (56)और इंडिया ओपन के रजत विजेता बृजेश यादव (81) ने रजत जीते। मंजू रानी (48), आशीष (69) और भाग्यबती कचारी (75) को कांस्य पदक मिला। टूर्नामेंट में 37 देशों के मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »