28 Mar 2024, 15:00:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

भालोठिया ने श्रीलंका में जीता स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 2:50PM | Updated Date: Jul 15 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झुंझुनू। राजस्थान में झंझुनू जिले के बनगोठड़ी तहसील के राजवीर भालोठिया ने रविवार को श्रीलंका ओपन चैंपियनशिप में डिस्कस शो में स्वर्ण गोल्ड और शॉटपुट में रजत पदक जीते हैं। राजवीर इस चैंपियनशिप में भाग लेने 12 जुलाई को श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे थे। उन्होंने रविवार को वहां छठी श्रीलंका ओपन चैंपियनशिप में ये दोहरे पदक जीते। भालोठिया 18 जुलाई को भारत लौटेंगे।

राजवीर ने पदक जीतने के बाद कोलंबो से बताया कि वह 19 साल के करियर में पांच बार नेशनल खेल चुके हैं जिनमें तीन बार गोल्ड और दो बार सिल्वर जीते हैं। पिछले साल दिल्ली में हुई भारत-बांग्लादेश इंटरनेशनल मीट में डिस्कस शो में स्वर्ण और शॉटपुट में कांस्य पदक जीता था।

इसी साल जयपुर में 12 फरवरी को आयोजित पहली नेशनल मीट में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। इस प्रदर्शन के आधार पर ही उनका श्रीलंका की साउथ एशियाई श्रीलंका चैंपियनशिप में चयन हुआ। वह वर्तमान में ककराना के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शारीरिक शिक्षक हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »