29 Mar 2024, 05:26:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रवीण ने जूनियर एशियाई कुश्ती में जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 6:31PM | Updated Date: Jul 14 2019 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के प्रवीण मलिक ने थाईलैंड में जूनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन फ्री स्टाइल 74 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण ने फाइनल में चीन के पहलवान को 4-2 से हराकर स्वर्ण जीता। गोविंद कुमार ने 86 किग्रा वर्ग में कांस्य और विशाल ने 125 किग्रा में कांस्य पदक जीता। इससे पहले राहुल ने 57 किग्रा में रजत और संदीप मान ने 79 किग्रा तथा आकाश अंतिल ने 97 किग्रा में कांस्य पदक जीते। भारतीय जूनियर टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। भारत ने 70 अंकों के साथ चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। ईरान 101 अंकों के साथ पहले और जापान 78 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »