28 Mar 2024, 16:45:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूती चंद ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास - बनी देश की पहली...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 5:45PM | Updated Date: Jul 10 2019 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय धाविका दूती चंद ने इटली के नेपल्स में 30वें वर्ल्ड समर यूनिवर्सिटी गेम्स की 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला एथलीट बन गयी हैं। दूती ने मई में ही अपने समलैंगिक होने की बात को सार्वजनिक किया था जिसके बाद वह सुर्खियों में रही थीं। भारतीय धाविका ने अपना पदक जीतने के बाद खुशी जताते हुये इसकी तस्वीर और मस्कट के फोटो को ट्वीटर पर साझा करते हुये लिखा,तुम मुझे जितना पीछे खिंचोगे मैं उतनी मजबूती से वापिस आऊंगी।
 
दूती की इस कामयाबी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोंिवद ने भी उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति ने लिखा, आपको बधाई दूती यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर रेस में स्चर्ण जीतने पर। यह भारत के लिये इन खेलों में पहला स्वर्ण है और देश के लिये गौरव का क्षण है। अपने प्रयासों को जारी रखिये और ओलंपिक में हम इसी तरह की जीत की अपेक्षा करेंगे।   भारतीय धाविका ने 11.32 सेकंड में रेस पूरी की और पहले स्थान पर रहीं। उनके नाम 100 मीटर में 11.24 सेकंड का राष्ट्रीय रिकार्ड भी दर्ज है। दूती ने लिखा, कई वर्षो की मेहनत और दुआओं से मैंने एक बार फिर 100 मीटर में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। इस तस्वीर में जर्मनी और स्वीडन की विजेता भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »