28 Mar 2024, 23:32:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रीय कबड्डी में दिल्ली टीम की कप्तानी करेंगी मधु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 5:56PM | Updated Date: Jul 9 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिहार के पटना में 11 से 14 जुलाई तक आयोजित 66वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिल्ली की महिला टीम की कप्तानी मधु संभालेंगी। दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के सचिव निरंजन सिंह ने यह जानकारी देते हुये मंगलवार को बताया कि प्रतियोगिता में 12 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी। सरिता देवी को इस टीम का कोच और सुखराम को मैनेजर बनाया गया है। प्रतियोगिता पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स काम्पलैक्स में होगी। दिल्ली की महिला टीम इस प्रकार है- मधु (कप्तान), निशा, रितू, गायत्री, सोनिया, आशु, पूजा, ज्योति, नविता, कनिका, हिमांशी और नेहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »