28 Mar 2024, 20:16:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

हरियाणा को पांच स्वर्ण, दिल्ली ने जीते छह पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 1:04AM | Updated Date: Jul 9 2019 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोहतक। सर्विसेज और हरियाणा का पहली सब जूनियर ब्वॉएज मुक्केबाजी नेशनल्स के अंतिम दिन वर्चस्व रहा। इन दो प्रदेशों के मुक्केबाजों ने नेशनल बॉक्सिंग अकादमी (एनबीए) में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 14 में से 11 कटेगरी में पोडियम फिनिश किया। हरियाणा ने कुल पांच स्वर्ण जीते जबकि दिल्ली के हाथ छह पदक लगे। सर्विसेज श्रेष्ठ टीम घोषित की गयी। सबसे चर्चित प्रदर्शन सर्विसेज के नीरू का रहा, जिन्होंने 40 किग्रा वर्ग में खिताब के दावेदार दिल्ली के करण वत्स को हराया। करण ने बीते साल खेलो इंडिया में रजत पदक जीता था और एनबीए ट्रेनी हैं। दिल्ली का यह मुक्केबाज नीरू के खिलाफ अपना जादू नहीं दिखा सका और 1-4 से हारकर रजत से संतोष करने पर मजबूर हुआ।

बीते महीने आयोजित यूथ नेशनल्स में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सर्विसेज के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करेत हुए कुल 65 अंकों के साथ ओवर आलविनर का खिताब अपने नाम किया। इस टीम को फाइनल में छह खिताबी जीत मिली। हर्ष ने दिल्ली के रुद्र को 35 किग्रा में 5-0 से हराया जबकि विनय विश्वकर्मा ने 49 किग्रा में पंजाब के लोवी को 4-1 से हराते हुए सोना अपने नाम किया। इसी तरह आशीष को कोई रोकने वाला नहीं था। इस खिलाड़ी ने चंडीगढ़ के अंकित कुंडु 52 किग्रा वर्ग में 5-0 से हराया। सुनील नेगी भी बेहतरीन लय मे दिखे। सुनील ने 61 किग्रा वर्ग में हरियाणा के आंके को 5-0 से हराया। 70प्लस कटेगरी में रणदीप ने हरियाणा के रिदम के शानदार सफर को 5-0 की जीत के साथ समाप्त किया।

हरियाणा के सिंह के नेतृत्व में हरियाणा के पांच मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही। उसके खाते में कुल 54 अंक आए। सिंह ने मणिपुर के चिगलेमा एम को 58 किग्रा वर्ग में 5-0 से हराया और सोना अपने नाम किया। प्रीत मलिक ने सर्विसेज के हेनतोई सिंग एम के खिलाफ 55 किग्रा वर्ग में 4-1 से जीत हासिल की जबकि गौरव सैनी ने दिल्ली के दिवांशू गोदारा को 64 किग्रा वर्ग में 5-0 से हराया। इसी तरह 67 किग्रा वर्ग में नक्ष बेनीवाल ने पंजाब के योरिक जिदल को 3-0 से हराया। 70 किग्रा वर्ग भरत जून ने महाराष्ट्र के अभिवर्धन शर्मा को 5-0 से हराया।

70 प्लस कटेगरी मे सर्विसेज के रणदीप ने हरियाणा के रिदम को 5-0 से हराया। चंडीगढ़, गोवा और पंजाब ने 14 वजन वर्गों में से एक-एक में सोना जीता। चंडीगढ़ के आर्यन ने सर्विसेज के निखिल को 37 किग्रा वर्ग में 3-2 से हराया जबकि गोवा के रुपेश बिंद ने दिल्ली के दीपांशू को 5-0 से हराया और 43 किग्रा वर्ग का खिताब जीता। इसी तरह पंजाब के निखिल ने 46 किग्रा वर्ग में आंध्र प्रदेश के रंजना रोहित को 5-0 से हराया। दिल्ली की टीम को तीसरा स्थान मिला। दिल्ली के खाते में 26 अंक आए। इस टीम को अंतिम दिन पांच रजत पदक प्राप्त हुए। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »