19 Apr 2024, 05:27:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उप्र उपविजेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 1:26AM | Updated Date: Jul 8 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। असम के गुवाहटी में संपन्न हुई वोवीनाम मार्शल आर्ट की नौंवीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत उपविजेता बना। उप्र वोवीनाम एसोसिएशन महासचिव प्रवीण गर्ग ने रविवार को बताया कि 1 से 5 जुलाई के बीच भोगेश्वरी फुकनानी इन्डोर स्टेडियम में खेली गई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 12 रजत और 21 कांस्य पदक जीते। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 24 प्रदेशों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पिछले साल की विजेता मनीपुर की टीम ने 49 स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य पदक के साथ ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »