20 Apr 2024, 19:56:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नवीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में यूपी उप विजेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:46AM | Updated Date: Jul 8 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। असम के गुवाहटी में शनिवार को सम्पन्न हुयी वोवीनाम मार्शल आर्ट की नवीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत उपविजेता का खिताब हासिल किया। यूपी वोवीनाम एसोसियेशन के महासचिव प्रवीण गर्ग ने रविवार को बताया कि एक से पांच जुलाई के बीच भोगेश्वरी फुकनानी इन्डोर स्टेडियम में खेली गयी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 12 रजत और 21 कांस्य पदक जीते।

पाँच दिवसीय प्रतियोगिता में 24 प्रदेशों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पिछले साल की विजेता मनीपुर की टीम ने 49 स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य पदक के साथ ओवर आल चैम्पियनशिप का खिताब बरकरार रखा जबकि मेजबान असम को नौ स्वर्ण, 10 रजत और 17 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पडा। वोवीनाम एसोसियशन आफ इण्डिया के तत्वाधान में प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर व सीनियर सभी वर्गा के बालक व बालिकाओं के 52 भार वर्गो व 22 परफॉरमेन्स वर्गो में आयोजित की गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »