29 Mar 2024, 19:16:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरियाणा के यशवर्धन, दिल्ली के करण का पदक पक्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 1:14AM | Updated Date: Jul 7 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोहतक। हरियाणा के यशवर्धन सिंह और दिल्ली के करण वत्स ने रोहतक की नेशनल बॉक्सिंग अकादमी में जारी पहली सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शनिवार को अपने लिए पदक सुरक्षित कर लिए हैं। इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रोहतक के एनबीए में खेलो इंडिया स्कीम के तहत ट्रेनी सिंह ने सर्विसेज के करण बिष्ट को 5-0 से हारकर अपने प्रदेश के लिए पदक पक्का किया। बीते साल स्कूल नेशनल्स में रजत पदक जीतने वाले वत्स ने भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 40 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बंगाल के अंशू राउत को 5-0 से हराया। मुकाबलों के पांचवें दिन दिल्ली के लिए अन्य खिलाड़ियों ने भी जीत दर्ज की।

रुद्र ने गोवा के लक्ष्मण तोराल्कर को 5-0 से हराकर 35 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह 43 किग्रा वर्ग में दीपांशु ने दमन एवं दीव के प्रियांशु कुमार को 4-1 से हराकर अपने लिए पदक सुरक्षित किया। पंजाब के निखिल ने अपने राज्य को पदक दिलाने के क्रम में दमन एवं दीव के सुमित को 5-0 से हराया। चंडीगढ़ ने आर्यन के माध्यम से 37 किग्रा वर्ग में जीत हासिल की। आर्यन ने सुनील कुमार को 5-0 से हराया। महाराष्ट्र को पांचवें दिन दोबरी खुशी नसीब हुई। वंदांत बेंगले ने 40 किग्रा वर्ग में तथा गोपाल काट्टा ने 37 किग्रा वर्ग में जीत हासिल की।

वेदांत ने जहां हरियाणा के दिवांश शुक्ला को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया वहीं काट्टा ने उत्तराखंड के आदित्य तामता को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मध्य प्रदेश के लिए सूरज सैनी ने पदक पक्का किया। सूरज ने 55 किग्रा में पंजाब के मनमीत सिंह को 5-0 से हराया। इसी तरह गोवा के रुपेश बिंद ने मध्य प्रदेश के किशन दादोरिया को दूसरे राउंड के आरएसएसी में हराते हुए अपने लिए पदक पक्का किया। मुक्केबाजी में पावरहाउस बनकर उभरे पूर्वोत्तर के लिए मिजोरम के एलएच पेहनेइसा ने 37 किग्रा वर्ग में और अरुणाचल के तादार तादांग ने 46 किग्रा वर्ग में जीत हासिल की। मिजोरम के मुक्केबाज ने हिमाचल के जगजीत को 5-0 से हराया जबकि तादांग ने सर्विसेज के थोकचोन रोबर्ट को 3-2 से हराया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »