25 Apr 2024, 07:48:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड का होगा गठन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 12:18AM | Updated Date: Jul 6 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खिलाड़यिों के विकास के लिये राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड का गठन करने का फैसला किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में 2019-20 का आम बजट पेश करते हुए कहा,‘‘ खेलो इंडिया योजना का पर्याप्­त वित्तीय मदद के साथ विस्तार किया जाएगा और सभी स्­तर पर खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए इस योजना के तहत खिलाड़यिों के विकास के लिए राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड का गठन किया जाएगा।’’ उल्लेखनीय है कि सरकार ने युवा खिलाड़यिों को राष्ट्रीय स्तर पर मौका देने और प्रतिभाओं की पहचान करने के उद्देश्य के साथ खेलो इंडिया कार्यक्रम 2017 में शुरू किया था जिसके अब तक दो संस्करण हो चुके हैं। खेलो इंडिया का उद्देश्य देश में खेल संस्कृति तैयार करना है। 

 
पिछले खेल मंत्री और ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह  राठौड़ ने खेलो इंडिया को भारतीय खेलों के लिये एक बड़ा कदम बताया था जबकि मौजूदा खेल मंत्री किरन रिजिजू ने भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल खेलो इंडिया का विस्तार जारी रहेगा। खेलो इंडिया के पहले संस्करण में जहां लगभग 3000 खिलाड़यिों ने हिस्सा लिया था वहीं दूसरे संस्करण में लगभग 10,000 खिलाड़यिों ने भागीदारी की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »