19 Apr 2024, 20:23:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय निशानेबाजों ने किया निराश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 12:29AM | Updated Date: Jul 5 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजों ने इटली के लोनाटो में चल रही आईएसएसएफ शॉटगन विश्व चैंपियनशिप के पहले दिन निराश किया। अमेरिका ने बुधवार को प्रतियोगिता के पहले दिन तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ब्रिटेन के मैथ्यू जॉन कोवार्ड होली ने ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में 45 का स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता। इटली को रजत और कुवैत को कांस्य पदक मिला। भारत के कीनन चेनाई ट्रैप स्पर्धा के क्वालीफाइंग में 125 में से 118 का स्कोर कर 19वें स्थान पर रहे। पृथ्वीराज टोंडाइमान को 116 के स्कोर के साथ 47वां और जोरावर सिंह संधू को 111 के स्कोर के साथ 91वां स्थान मिला। महिला ट्रैप स्पर्धा में मनीषा कीर (108) को 34वां, शगुन चौधरी (107) को 37वां और सीमा तोमर (101) को 51वां स्थान मिला। जूनियर ट्रैप स्पर्धा में विश्व कुंडू को 27वां, विवान कपूर को 29वां और भौनिश मेंदीरत्ता को 37वां जबकि महिला जूनियर ट्रैप में कीर्ति गुप्ता को 18वां, प्रीति रजत को 20वां और आयशा खान को 25वां स्थान मिला। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »