19 Apr 2024, 06:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एक जुलाई से गुवाहटी में लगेगा मार्शल आर्ट के धुरंधरों का जमावड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 7:42PM | Updated Date: Jun 29 2019 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। आसाम के गुवाहटी में एक से पांच जुलाई तक खेली जाने वाली नौंवी राष्ट्रीय वोवीनाम चैम्पियनशिप में 24 राज्यों के करीब 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जो कम्बोडिया मे दिसम्बर में होने वाली छठवीं विश्व वोवीनाम चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वोवीनाम एसोसियेशन आफ इंडिया के महासचिव प्रवीण गर्ग ने शनिवार को बताया कि वोवीनाम एसोसियशन आफ इण्डिया के तत्वावधान में प्रतियोगिता गुवाहटी के भोगेश्वरी फुकनानी इन्डोर स्टेडियम में खेली जायेगी। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर व सीनियर सभी वर्गाे के बालक व बालिकाओं के 52 भार वर्गो व 22 परफॉरमेन्स वर्गो में आयोजित होगी। गर्ग ने बताया कि पाँच दिवसीय प्रतियोगिता में 24 प्रदेशों से लगभग 600 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »