19 Apr 2024, 20:30:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो में यूपी के खिलाड़ियों का जलवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 1:10AM | Updated Date: Jun 15 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। मेंजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत 39वीं राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप के पहले दिन शुक्रवार को अपना दबदबा कायम किया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में मेजबान खिलाड़यिों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत पदक और दो कांस्य पदक जीते जबकि ओडिशा और दिल्ली के खिलाड़ियों ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते वहीं  पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक,जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना ओर पश्चिम बंगाल को एक-एक स्वर्ण पदक मिला। यूपी के लिए नोमान खान, उर्षिता मोहंती, आराध्या त्रिपाठी ने स्वर्ण जीते।

रूद्र प्रताप सिह, मो.इमरान इस्लाम, सुधिक्षा शर्मा ने रजत और अजय कृष्णा, आरव शर्मा ने कांस्य पदक जीते। इससे पहले चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कानून और न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने किया। उन्होंने इस अवसर पर भारत में ताइक्वांडो खेल के जन्मदाता ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर. जगतियानी (आठवीं डान ब्लैक बेल्ट होल्डर) द्वारा लिखी गई पुस्तक ताइक्वांडो टेक्सट बुक पार्ट-1 का विमोचन भी किया। जिम्मी जगतियानी ताइक्वांडो पर पुस्तक लिखने वाले देश के पहले व्यक्ति है। इस पुस्तक के द्वारा कोई भी ताइक्वांडो और गैर ताइक्वांडो खिलाड़ी ताइक्वांडो की विभिन्न विधाओं से परिचित हो सकता है और ताइक्वांडो सीख कर परीक्षा दे सकता है। चैंपियनशिप में देश के 22 राज्यों के लगभग 700 खिलाड़ी भाग ले रहे है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »