20 Apr 2024, 00:24:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसदश्वेत मलिक की अध्यक्षता में प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष कंवर जगदीप सिंह ने सतिंदर सिंह माकोवाल को भाजपा में घर वापसी करवाई। सिंह एक वरिष्ठ नेता हैं और वह पहले भी भाजपा के कई पदों पर रह कर पार्टी की सेवा करते रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि सतिंदर को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जायेगा।
 
इस अवसर पर सिंह ने कहा कि वह भाजपा की लोकहित नीतियों और मोदी सरकार के देश और जनता के प्रति लगाव और कर्मठता से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है वह उस पर खरा उतरने  की हर संभव कोशिश करेंगे। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के दविंदर पहलवान,  बिल्ला, जिला आई.टी. एवं सोशल मीडिया इंचार्ज अजय अरोड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »