29 Mar 2024, 21:05:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुक्केबाजी : यूथ नेशनल्स के प्री-क्वार्टर में भावेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 2:43PM | Updated Date: Jun 11 2019 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रुद्रपुर में खेली जा रही तीसरी यूथ मुक्केबाजी नेशनल चैम्पियनशिप में यूथ विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता भावेश ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। एसएससीबी के भावेश ने पुरुष वर्ग के 52 किलोग्राम भारवर्ग में भूमित पटेल को मात दे प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
 
वहीं महिलाओं में 60 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तर प्रदेश की अर्पिता कुशवाह और हिमाचल प्रदेश की दीपिका का मुकाबला कांटे का रहा जिसमें हिमाचल प्रदेश की मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में ही रेफरी को मुकाबला रोकने को मजबूर कर दिया।
 
इसी के दम पर दीपिका तकनीकी नॉक आउट के दम पर बाजी मार ले गईं। 64 किलोग्राम भारवर्ग में सक्षम सिंह ने गोवा की छोटुकुमार सिंह को 5-0 से हरा दिया। इस चैम्पियनशिप में कुल 180 महिला मुक्केबाज और 248 पुरुष मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट 13 जून तक चलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »